इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहे राजेउन कब कब पढ़ें

*🇮🇳"सिराते मुस्तक़ीम"*

_*इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहे राजेउन*_

☪हम सब को अल्लाह की तरफ से ये कलमा बेहतरीन तोहफ़ा है ! अक्सर जब कहीं मय्यत होती हे या हम तो कोई मैय्यत की खबर पहुचती है तो हम ये कलिमात पढ़ते है ! इसके अलावा और भी कई मकाम है जहाँ ये कलिमा पढ़ा जाता है ! यानी जब कभी मुसलमान को गम आये या तकलीफ़ पहुँचे या मुसीबत का सामना हो तो सब्र करे और ये कलिमात को दोहराएं ! *अल्लाह* ग़ैब से इमदाद करेगा ! नेकीयों को बढ़ाएगा !

*⁉वह मकाम जिन पर हमको मुसीबत या तकलीफ का सामना करना पड़ता है वहां इस कलमें को पढ़ें !👇🏼*

*🔪सब्जियां काटते वक़्त औरतो को कभी कभी कट लग जाती है ! तो सब्र करें और ये कलिमात पढ़ें !*

*🏍मोटर साईकिल  की किक मारते वक़्त कभी कभी किक रिवर्स आ जाती है जिससे टखने या पैर में चोट लग जाती है तो सब्र करें और ये कलिमात पढ़ें !*

*💡घर में अचानक बिजली गुल हो जाती है ! बजाए बिजली वालों को कोसने के सब्र करें और ये कलिमात पढ़ें !*

*💰अक्सर हमारे साथ ये चीज़ पशे मन्ज़र होती हे की जब कभी किसी दूकान पर सामान खरीदने जाते है तो पैसे या पर्स घर पर ही भूल जाते है ! और सामान खरीदने के बाद याद आता है ! ऎसे मकाम पर भी यह कलमा पढ़ें ! ये भी एक मुसीबत ही है !*

*💉जब कभी हम अस्पताल जाते है तो डॉक्टर इंजेक्शन लगाने को कहता है तो यह कलिमात पढ़ें की सुई चुभने से होने वाला दर्द भी एक तरह की तकलीफ ही है !*

*🎡झूला झूलते वक़्त कभी कभी झूले की रस्सी टूट जाती है ! और हमे तकलीफ़ पहुचती है ! इस लिए यह कलिमात पढ़ें !*

*📓जब कभी हम हमारी रखी किताबों को उसकी जगह पर तलाशतें है तो वो मिलती नही और हम परेशान होते है ! तो यह कलिमात अदा करें !*

*🚗जब कभी हम सफर पर होते है तो कभी कभी रास्ते पर हमारी कार या बाइक की पेट्रोल खत्म हो जाते है या टायर पंक्चर हो जाते है ! इस हालत में फूहड़ गाली बकने से अच्छा सब्र करें और यह कलिमात पढ़ें !*

*👞कभी कभी ये भी देखने में आता है की हमारे जूतों के तस्मे या सेंडिल की हिल या चप्पल टूट जाते है और हम गुस्से का इज़हार करते है ! बजाए इसके सब्र करें और यह कलिमात पढ़ें !*

*🍲खाते वक़्त कभी कभी ज़बान दाँतो से चबा जाती है और बड़ी तकलीफ पहुचती है ! इन हालात में ये कलिमात पढ़ें !*

*✍🏻लिखते लिखते कभी कलम की स्याही ख़तम हो जाती है या कलम की नोक टूट जाती है ! ऐसे मक़ाम पर भी ये कलिमात दोहराएं !*

*👤अचानक कभी किसी को पीठ पीछे देख कर डर गए तो हिम्मत से काम लें और यह कलिमात पढ़ें !*

*🌪कभी कहीं अगर तूफ़ान से सामना हो जाये तो अल्लाह पर भरोसा रखें और यह कलिमात दोहराएं !*

*⚽खेलते वक़्त कभी चोट लगे तो यह कलिमात दोहराएं !*

*🚲साईकिल चलाते वक़्त अगर कपडे साइकिल की चेन में फंस जाए या हम खुद साइकिल से गिर जायें तो यह कलिमात दोहराएं !*

*🛌बुरा ख्वाब देख कर हम डर जाते है तो ऐसे हालत में भी यह चीज़ दोहराएं !*

*🗝बाहर जाने वक़्त हमे ताले मिलते नही या ताला लगा हो तो चाबी नही मिलती तो यहां भी यही अमल दोहराएं !*

*📠कभी कभी कुछ काम करते वक़्त रुकावट पैदा हो जाती है और हम परेशान होते है ! तो यह कलिमात अदा करें !*

✨इसी तरह जहां कही भी मुसलमान को रंज, गम या मुसीबत परेशानी सामने आये तो इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहे राजेउन पढ़ें ! अल्लाह ग़ैब से मदद करेगा !

_*ख़ास दुआ में याद रखें*_

Comments

Popular posts from this blog

रोज़ा के फ़ज़ाइल व मसाईल

शॉर्ट स्टेटस दीनी msg

करामात ए ग़ौसे आज़म